सटोरिया को 1050 रुपये तथा सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता,थाना सकीट पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरिया को 1050 रुपये तथा सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 1050 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट पर मुअसं-304/2023 धारा-13 जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. श्यामबाबू पुत्र रमेशचंद निवासी ग्राम मो० कटरा कस्बा व थाना सकीट जिला एटा।

बरामदगी-
1.1050 रु, एक डॉट पेन व 9 सट्टा पर्ची ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

  1. उ0नि0 मुकेश कुमार
  2. का० राहुल चौधरी
    3.का0 मोहित शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks