
एटा– थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता,थाना सकीट पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरिया को 3740 रुपये तथा सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 3740 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट पर मुअसं-303/2023 धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.राजकुमार पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम मो० खरा कस्बा व थाना सकीट जिला एटा
बरामदगी-
1.3740 रु, एक गत्ता व 7 सट्टा पर्ची
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- उ0नि0 जोगिंद्र सिंह
- का० हेमंत चौधरी
3.का0 रोहित कुमार