जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन22 को


एटा उ०प्र०कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री निर्देशानुसार, जिस तरह केंद्रीय भा० जा० पा० सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए राज्यसभा व लोकसभा के 143 सांसदों का निलंबन महज इस वजह से कर दिया कि संसद में हुए हमले के संबंध में विपक्षी सांसद लोकसभा व राज्यसभा में गृहमंत्री का वक्तव्य चाहते थे तथा केंद्रीय सरकार उक्त संसद पर हुए हमले पर कोई भी वक्तव्य संसद में देने से बच रही है तथा अपनी नैतिक जिम्मेदारी से भाग रही है इसी वजह से तानाशाही रवैया अपनाते हुए 143 सांसदों को सांसद से निलंबन कर दिया गया जिसके विरोध में दिनांक 22-12-2023 को अपराहन 1: बजे पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी।
अतः एटा जनपद के सभी एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, पूर्व सांसद प्रत्याशी, व पूर्व विधायक प्रत्याशी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों जिसमें जिला युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों, कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वह उक्त धरना प्रदर्शन में दिनांक 22-12-2023 समय अपराहन 1:बजे जिला मुख्यालय पर एटा में उपस्थित होकरअपनी उपस्थित सुनिश्चित करेंगे । भवदीय

विनीत पाराशर वाल्मीकि
शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एटा
सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks