
एटा, । जैथरा में चना और गेहूं के मामले की शिकायत शासन में की गई। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठोर ने गहनता से जांच कराए जाने की मांग की है। अधिकारियों की ओर से हुई जांच पर भी प्रश्नचिन्ह उठाए है। एक ही मामले में दो लोगों पर कार्रवाई कर दी गई। इसके बाद भी मालिक का पता नहीं चल सका।
विधायक सत्यपाल सिंह राठोर ने प्रमुख सचिव कृषि को पत्र दिया है। इसमें कहा है कि 12 दिसंबर को जैथरा भारी मात्रा में गेहूं का बीज त 14 दिसंबर चनों से भरा एक ट्रक पुलिस की ओर से पकड़ा गया था। आपूर्ति विभाग एवं मण्डी समिति के अधिकारी/कर्मचारियों की टीम को जाँच में दरियावगंज मार्ग स्थित एक मकान में भी चना के अतिरिक्त पैकेट मिले थे।
जांच करने वाली टीम मालिक को नहीं खोज पाई। आरोप है कि मामले को दबाने की मंशा से ट्रक में पकड़े गए चना को बिना मालिक के ही चालक की सुपुर्दगी में दे दिया गया। जुर्माना की कार्रवाई भी ट्रक चालक पर की गई। सैंपल एक अन्य व्यक्ति के नाम भरा गया। रिपोर्ट आने से पहले ही चने को छोड़ दिया। बीज के अनाज पर विषैले रसायन का प्रयोग होता है। ऐसे में यह चना बाजार में बिक्री कर दिया गया तो स्वास्थ्य पर संकट उत्पन्न होगा।