
फर्रुखाबाद/कंपिल–
दूध उधारी के रूपये मांगने पर युवक को किया मारपीटकर गंभीर रूप से घायल।
कंपिल थाना क्षेत्र के धर्मेन्द्र पुत्र बलवीर निवासी ग्राम टपुआ चौलेड़ा दूध की डेरी का काम करता है। गांव के ही महावीर पर दूध उधारी के लगभग 19,700 रूपये बकाया थे। उधारी की वजह से इससे पहले भी कहा सुनी हुई थी तथा पंचायत होने पर 10 हजार रूपये मुझे दे दिये थे। 9,700 रूपये बकाया रह गये थे। काफी समय होने के बाद भी बकाया रूपये नहीं मिले। मुझे जरूरत होने पर मैंने आज जब दूध उधारी के बकाया रूपये की मांग की तो दोनों पुत्रों तसवीर, धर्मवीर तथा पिता महावीर ने मुझे मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मुझे बचाया। परिजनों ने कंपिल थाना पुलिस को मारपीट करने की तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर ही थाना पुलिस ने कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।