
एटा। आगामी 21 दिसम्बर को जी आई सी एटा के पूर्व छात्र देश के प्रख्यात औषधि वैज्ञानिक डा० चंडीश्वर नाथ विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नयी दिल्ली में जनपथ स्थित भीम सभागार में दोपहर तीन बजे जे पी इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित होंगे। अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ जी कोविन्द होंगे। समारोह के विशिष्ठ अतिथि माननीय सांसद द्वय डा० किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी एवं श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व सांसद राजा डा० मानवेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, सम्मानित अतिथि सचिव उपभोक्ता मामले भारत सरकार श्री रोहित कुमार सिंह, ऐशियन ऐकेडेमी आफ फिल्म एण्ड टेलीविजन के संस्थापक अध्यक्ष डा० संदीप मारवाह व विधायक विहार विधान सभा श्रीमती रश्मि वर्मा होंगी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद राज्यसभा एवं संस्थापक अध्यक्ष एस आई एस लिमिटेड श्री आर के सिन्हा करेंगे। गौरतलब है इससे पूर्व जी आई सी एटा के ही दो पूर्व छात्र पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत (पर्यावरण) व ए आर एम संजीव यादव (समाजसेवा) हेतु इस ख्यातनामा पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
उक्त जानकारी देते हुए प्रख्यात पर्यावरणविद, राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री ज्ञानेन्द्र रावत ने बताया कि अवार्ड समारोह में केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह को लाइफ टाइम अचीव मेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा जे पी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से प्रख्यात शिक्षाविद सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय, दुमका झारखंड के कुलपति डा० बिमल प्रसाद सिंह (शिक्षा), जाने-माने पर्यावरणविद पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय,(पर्यावरण),आचार्य लोकेश मुनि ( समाज सेवा), डा० चित्रा मुद्गल (साहित्य),पद्मश्री डा० मालिनी अवस्थी (कला संस्कृति), डा० सहजानंद ( स्वास्थ्य एवं चिकित्सा), श्री अभय कुमार दुबे (पत्रकारिता), श्री हरविंदर सिंह ( हाकी ), महानिदेशक, सीआईएसएफ श्रीमती नीना सिंह (प्रशासन), श्रीमती स्नेहलता शर्मा (दिव्यांग सेवा) जे पी इंटरनेशनल अवार्ड के अलावा श्री गिरजेश धर द्विवेदी (ज्योतिष),श्री पंकज बेरी ( फिल्म एण्ड टेलीविजन ), श्री जितेन्द्र कुमार नंदा ( अध्यक्ष, रोटरी क्लब ), डा० राजीव श्रीवास्तव ( फिल्मकार एवं सिने व्याख्याता), श्रीमती प्रभा दुबे ( कत्थक ), कुलपति श्री संजय श्रीवास्तव (शिक्षा), राणा यशवंत( इंडिया न्यूज), श्री मांगेराम चौहान एस डी एम बिजनौर (पर्यावरण), डा० सौमित्र रावत ( चिकित्सा ), श्री आकाश चौरसिया ( कृषि वैज्ञानिक ) आदि को जे पी नेशनल अवार्ड के अतिरिक्त 10 अन्य प्रतिभाओं को लोकनायक कलाश्री सम्मान व जेपी ग्लोबल डायसपोरा अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।