
लखनऊ पी जी आई मे लगी आग
लखनऊ, । एसजीपीजीआई के ऑपरेशन थिएटर में सोमवार को भीषण आग से तीन मरीजों की जान चली गई। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन का कहना है कि ओटी में मॉनीटर की स्पार्क से आग लगी थी। कुछ ही देर में आग वर्क स्टेशन और ओटी में फैल गई। फायर सिस्टम सक्रिय किया गया। मरीजों को पोस्ट क्रिएटिव यूनिट में शिफ्ट कराया गया। ओटी में सर्जरी के लिए ले जाई गई महिला को नहीं बचाया गया।
रोज की तरह सोमवार को डॉक्टर और कर्मचारी ऑपरेशन थियेटर में मरीजों का ऑपरेशन कर रहे थे। ओटी में इडोक्राइन सर्जरी, सीवीटीएस के डॉक्टर रेजिडेंट, टेक्नीशियन, नर्स समेत करीब 30 कर्मचारी थे।
घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को बख्शेंगे नहीं- ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए कहा है कि पीजीआई की ओटी में आग लगने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीजीआई सहित प्रदेश भर के सभी सरकारी अस्पतालों एवं ऑपरेशन थिएटरों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश भी जारी किए हैं।