हम 2047 में देश को विकसित भारत बनाएंगे

काशी की जनसभा में सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया स्वागत,कहा- हम 2047 में देश को विकसित भारत बनाएंगे

वाराणसी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में बरकी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि ये नया भारत मोदी की गारंटी का है। देश के अंदर ये परिवर्तन विश्वास का परिवर्तन है। सीएम ने लोगों से इस विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि हम 2047 में भारत को विकसित भारत बनाएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासी नए भारत की अनुभूति कर रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास बढ़ा है।

सीएम योगी ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि देश में पहली बार गरीब बिना भेदभाव के किसी सरकार का एजेंडा बने हैं।यह मोदी की गारंटी है।पीएम मोदी द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद करने की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के साथ मिल-बैठकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व उसके प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों के हितों के लिए आगे और क्या किया जा सकता है उसकी भी चर्चा प्रधानमंत्री सीधे लोगों से कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि यह परिवर्तन लोगों के विश्वास का है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मोदी गारंटी वाली गाड़ी की चर्चा करते हुए सीएम योगी‌ ने कहा कि यह भी लोग पहली बार देख रहे हैं कि लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं के प्रगति व उसे प्राप्त करने की बाबत संपूर्ण जानकारी लाभार्थियों से सीधे प्राप्त किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि लोगों ने पिछले नौ वर्षों में बदलते काशी को देखा है।

सीएम योगी ने इस दौरान काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को भी देखा तथा कार्यक्रम के विजेताओं के साथ वार्तालाप करते हुए उन्हें शाबाशी दिया। सीएम कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी वार्ता कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। सीएम ने आगामी काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के क्यूआर कोड का भी लोकार्पण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks