
एटा-थाना बागवाला पुलिस को मिली सफ़लता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 25 पव्वे अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ़्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे है अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 25 पव्वे अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0स0 282/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- अभिजीत पुत्र दलबीर निवासी नगला दर्जी लम्भैटा थाना बागवाला जनपद एटा।
बरामदगी
- 25 पव्वे अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1.उ0नि0 श्री बलराम सिंह
2.का0 वीरपाल सिंह