दिल्ली में नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंड़ाफोड़

सावधान! कहीं आपने तो नहीं खरीदी खुजली की फेमस ट्यूब, दिल्ली में नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंड़ाफोड़ .. मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित वेस्ट यूपी के दवा बाजार में थी सप्लाई

#दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में नकली दवा बनाने वाले एक कारखाने का भंडाफोड़ कर उसके मालिक अवन मोंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कारखाने में एक खुजली रोधक जेल ‘बेटनोवेट एन’ का प्रोडक्शन किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि यह अवैध इकाई गुलाबी बाग के औद्योगिक क्षेत्र में चलाई जा रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अपराध शाखा के एक दल को जानकारी मिली थी कि गुलाबी बाग में कुछ कंपनियां नकली कॉस्मेटिक और दवाइयां बना रही हैं।गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र की प्लॉट संख्या 99 में छापेमारी की गई, जहां अवैध उत्पादन किया जा रहा था। अधिकारी के मुताबिक, मौके पर कम से कम 57 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें बेटनोवेट एन क्रीम की खाली ट्यूबें भरी हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि हर कार्टन में 1200 ट्यूब थीं यानी करीब 68हजार खाली ट्यूबें। उन्होंने बताया कि भरी हुई ट्यूब के चार कार्टन भी बरामद किए गए हैं और हर कार्टन में 550 (करीब 2200 भरी हुई ट्यूबें) ट्यूबें थीं। अधिकारी ने बताया कि कारखाने से कच्चा माल और भारी-भरकम मशीनें भी जब्त की गईं हैं।

कारखाने के मालिक की पहचान अवन मोंगा (45) के रूप में हुई है, जो अपने भाई के साथ मिलकर अक्सर गैर-ब्रांडेड उत्पादों को बनाने का काम करता था। अधिकारी के मुताबिक, बाद में उसने अपनी खुद की फैक्टरी शुरू की और अलग-अलग कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने शुरू कर दिए। वह पिछले साल से यह फैक्टरी चला रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाहरी दिल्ली के इलाके में अपना व्यापार फैलाया हुआ था। अधिकरी ने बताया कि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

#Delhi

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks