
एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.08.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नगला गोवल वाले तिराहे के पास से अभियुक्त आमोद कुमार को समय करीब 12.55 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा तीन जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। अभियुक्त थाना जैथरा पर पंजीकृत *मु0अ0स0- 368/20 धारा 307, 504, 506 भादवि* में वांछित भी चल रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं- 370/20 धारा 3, 25, 27 आयुध अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही दूसरे अभियुक्त अवधेश पुत्र जाहर सिंह को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपहरा के प्राथमिक स्कूल के पास से एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त थाना जैथरा पर पंजीकृत *मु0अ0स0- 173/20 धारा 147, 148, 149, 307, 504 भादवि* में वांछित चल रहा है, जिसके विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0स0- 371/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
- आमोद कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी नगला गोवल थाना जैथरा एटा।
2- अवधेश पुत्र जाहर सिंह निवासी पिपहरा थाना जैथरा एटा।
बरामदगी:-
1- 02 तमंचा व 05 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद।