पुलिस नें टैक्सी चालकों व आम जनों को यातायात निमयों के बारे में जानकारियॉं दी

पुलिस नें टैक्सी चालकों व आम जनों को यातायात निमयों के बारे में जानकारियॉं दी

सिद्धार्थनगर । सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात पुलिस नें टैक्सी चालकों व आम जनों को यातायात निमयों के बारे में जानकारियॉं दी ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात सिद्धार्थनगर अमरेश कुमार मय टीम द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत वाहन चालकों को पेट्रोल पंप तिराहा पर एकत्रित कर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया एवम साड़ी तिराहा , सनई चौराहा, पेट्रोलपंप तिराहा, बांसी कस्बा जोगिया कस्बा आदि स्थानों पर पी0ए0 सिस्टम,पोस्टर पम्पलेट आदि के माध्यम से आम जनमानस को यातायत नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवम कुहरा में सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया तथा यातायात नियम का पालन न करने वाले 43 वाहनों से ₹47500/- शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के पश्चात् ही वाहन चलाने और प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks