जिले में 2 लाख लोगों को नमो एप डाउनलोड करने का लक्ष्य

भाजपा कार्यालय पर नमो ऐप को लेकर हुई कार्यशाला
जिले में 2 लाख लोगों को नमो एप डाउनलोड करने का लक्ष्य
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर रविवार को नमो ऐप को लेकर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज रही। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। कार्यशाला का शुभारंभ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में पहुंचाई जा रही हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एलईडी वाहन एवं गोष्ठी करके बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे नमो ऐप को जिले के सभी पदाधिकरियों एवं जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को डाउनलोड करवाना है और उनको भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है। मंचासीन नवल कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह राणा, संजय सोलंकी, हीरा लाल कश्यप ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान सुरेश माहेश्वरी, उत्तम चंद्र पाथरे, रामनिवास राजपूत, रामगोविंद महेरे, अनुरोध प्रताप सिंह, रूप किशोर कुशवाह, योगेश चौधरी, जितेंद्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, केपी सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, रानू वर्मा, डा. खूब सिंह, डीएस लोधी, डा. मनोज शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, नंदकिशोर दिवाकर, डा. शैलेन्द्र यदुवंशी, प्रेमलता राना, हिमांशु उपाध्याय, भारत गुप्ता, सुनील गुप्ता, अभय मिश्रा, लालता लोधी, मोहकम सिंह, आरुष गौतम, दिनेश भास्कर, प्रतीक माहेश्वरी, गजेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks