लोकसभा चुनाव में हमारी बहनों की भूमिका अहम- रुपा मित्रा

लोकसभा चुनाव में हमारी बहनों की भूमिका अहम- रुपा मित्रा।

महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य और मालदा की विधायक रूपा मित्रा ने दक्षिणी विधानसभा में महिला कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद स्थापित।

वाराणसी 15 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के तहत वाराणसी महानगर के दक्षिणी विधानसभा में दो दिवसीय प्रवास पर आईं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं मालदा पश्चिम बंगाल की विधायक श्रीमती रूपा मित्रा की प्रथम काशी आगमन पर वाराणसी एयरपोर्ट पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया व महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
शुक्रवार को सायंकाल नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर उन्होंने प्रबुद्ध महिला जनों आंगनवाड़ी स्वयं सहायता समूह तथा महिला कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी बहनों की भूमिका बहुत ही अहम है। महिला मोर्चा पूरी शिद्दत के साथ काम कर रही है। प्रदेश में महिला मोर्चा की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें एक करोड़ सेल्फी कार्यक्रम भी जोरों शोरों से चल रहा है। कमल मित्र प्रोग्राम भी हमने शुरू किया है इसके साथ भारी संख्या में बहने जुड़ रही है जल्द ही हर लोकसभा क्षेत्र से 200 कमल मित्र बहनें बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम हो या फिर महा जनसंपर्क अभियान किसी भी प्रोग्राम में महिला मोर्चा की बहनें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। 33% आरक्षण बिल को लेकर बहनों में काफी उत्साह है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने बहनों के बारे में सोचा और उन्हें सशक्त बनाया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती रूप मित्रा द्वारा वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता सम्मान के अंतर्गत निर्मला पांडेय आशा गुप्ता तथा सीता घिमिरे का मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया।
उन्होंने लाभार्थी महिलाओं के साथ सेल्फी लेकर सेल्फी विद लाभार्थी अभियान और तेजी से अपलोड करने उसके बारे में बहनों को विस्तार से बताया तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लाभार्थी उद्यमी तथा सभी बहनों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान मुख्य रूप से महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल पार्षद कनकलता मिश्रा मीरा गुप्ता प्रीति पुरोहित मोहनिका महेश्वरी रिचा सिंह नेहा कक्कड़ चंद्रकला देवी उषा सिंह मंजू जायसवाल संगीता साहू सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks