एसकेएम की राष्ट्रीय बैठक में बीजेपी सरकार की फर्जी धान खरीदी गारंटी का उठाया जाएगा मुद्दा.. शिव सिंह

रीवा 16 दिसंबर 2023.. मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा था कि प्रदेश में गेहूं एवं धान के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए बोनस की गारंटी दी जाती है यह संकल्प पत्र / घोषणा पत्र प्रदेश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है जिसके तहत किसानों से 2700 रुपए प्रति कुंतल गेहूं एवं 3100 रुपए प्रति कुंतल में धान खरीदी होगी संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह किसान नेता रामजीत सिंह लालमणि त्रिपाठी इंद्रजीत सिंह शंखू गयाप्रसाद मिश्रा सोभनाथ कुशवाहा अभिषेक पटेल विश्वनाथ चोटीवाला ललित कुमार मिश्र संतकुमार पटेल अनिल सिंह जयभान सिंह तेजभान सिंह श्रद्धा मिश्रा फौजी यदुवंश प्रताप सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार धोखेबाज है चुनावी घोषणा पत्र जारी करते समय भी भाजपा की सरकार थी और चुनाव बाद फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन धान खरीदी 2183 रुपए के हिसाब से ही की जा रही है तो क्या धान खरीदी के बाद घोषणा पत्र लागू होगा ऐसे में मध्य प्रदेश की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के साथ धोखा छल फरेब एवं बादाखिलाफी करने का कार्य कर रही है एसकेएम के संयोजक शिव सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों की ओर से 21 एवं 22 दिसंबर को दिल्ली मुख्यालय पर होने वाली संयुक्त किसान मोर्चे की राष्ट्रीय बैठक में धान खरीदी का मुद्दा उठाया जाएगा और आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी मोदी सरकार ने भी किसान आंदोलन स्थगित होते समय किसानों से लिखित वादा किया था लेकिन आज तक पूरा नहीं किया है शिव सिंह ने मध्य प्रदेश के किसानों से यह भी कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में हमें धोखेबाजों से सतर्क रहने की भी जरूरत है
भवदीय
शिव सिंह संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश MB 9893229788

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks