500 रुपये जमा कर मेट्रो में मना सकेंगे जन्मदिन

#Upआगरा मेट्रो ने किराए की सूची जारी कर दी है। पहले कॉरिडोर में 2024 में आगरा मेट्रो ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक चलेगी, पहला कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक है। जबकि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा।

आगरा मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा, यह एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया है। वहीं, 18 मेट्रो स्टेशन या इससे अधिक जाते हैं तो 60 रुपये किराया लगेगा।
500 रुपये जमा कर मेट्रो में मना सकेंगे जन्मदिन
आगरा मेट्रो में जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी मना सकेंगे। इसके लिए 500 रुपये जमा करने होंगे, मेट्रो के एक डिब्बो को आपके लिए सजाया जाएगा, केक, कोल्ड ड्रिंक और पानी अपने साथ ले जा सकेंगे। अपनी और अपने साथियों की टिकट लेकर उस डिब्बे में यात्रा कर सकेंगे जिसे मेट्रो ने आपके लिए सजाया है। दो घंटे तक मेट्रो में 500 रुपये जमा कर जन्मदिन और सालगिरह का जश्न मना सकेंगे
एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक 10 रुपये
दो स्टेशन तक 15 रुपये
तीन से छह स्टेशन तक 20 रुपये
सात से नौ स्टेशन तक 30 रुपये
10 से 13 स्टेशन तक 40 रुपये
14 से 17 स्टेशन तक 50 रुपये
18 या इससे अधिक स्टेशन तक 60 रुपये

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks