
एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, गांव नगला विके में खेत के पानी के निकास को लेकर हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रही अभियुक्ता गिरफ्तार, ग्यारह आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत *मुअसं- 68/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 34, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम* की घटना में फरार चल रही आरोपी अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 17.05.2020 को वादी श्री सुखवीर सिंह पुत्र सामंत सिंह निवासी ग्राम नगला विके थाना रिजोर, एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 17.05.2020 को ही उसके चचेरे भाई अतिराज सिंह तथा विक्रम सिंह प्रात: करीब 07.00 बजे खेत पर खाद डालने ट्रेक्टर से जा रहे थे, रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही राजकुमार, मनोज, रघुनाथ, रामनाथ, पप्पू, वीरपाल, सुनहरी लाल, बनियां, राजकुमार, रामादेवी, विनोद तथा अर्चना ने उन्हें घेरकर तमंचों से फायरिंग कर दी, पीछे से आ रहे धनवीर और सोपाली ने जब बचाने का प्रयास किया तो उनके ऊपर भी कुल्हाड़ी, लाठी डंडों से हमला कर दिया, राजकुमार उर्फ छोटेलाल ने अतिराज के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा विक्रम, धनवीर और सोपाली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 68/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 34, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम* बनाम राजकुमार उर्फ छोटेलाल आदि 12 नफर के पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर सुधीर राघव को निर्देशित किया गया। दिनांक 09.08.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रही अभियुक्ता अर्चना पत्नी रामप्रसाद निवासी नगला विके थाना रिजोर एटा को समय करीब 11.30 बजे उसी के घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना रिजोर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- थाना रिजोर पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे ग्यारह अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपताः-
1- अर्चना पत्नी रामप्रसाद निवासी नगला विके थाना रिजोर एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष सुधीर राघव
2- महिला आरक्षी अर्चना
3- आरक्षी विक्रांत कुमार
4- आरक्षी दुष्यंत कुमार
5- आरक्षी चालक कृष्णपाल सिंह