फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–

निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हो रहा आम जनमानस की जान से खिलवाड़
प्रेम नगर की रहने वाली रीना पत्नी विवेक 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे आशा रवीना के साथ उपचार के लिए ले गए
आशा रवीना ने प्रसूता रीना को मंजुला नर्सिंग होम भर्ती करा दिया
जहां प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया, प्रसव होने के बाद रीना की हालत बिगड़ गई
नर्सिंग होम संचालक ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेज दिया
जहा डॉक्टर अमरेश ने प्रसूता रीना देवी को मृत घोषित कर दिया
वही मंजुला नर्सिंग होम स्टाफ नर्स मंजुला का बताया जा रहा है – सूत्र
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अमानक नर्सिंग होम ले रहे जान बिना डॉक्टर के चल रहे नर्सिंग होम
स्वास्थ्य विभाग में तैनात नर्स मंजुला अपने घर पर चला रही नर्सिंग होम मौजूदा समय में स्टाफ नर्स ब्लॉक राजेपुर में है तैनात
सरकार के लाख प्रसास के बाद भी नहीं रुक रही प्रसूताओं की मौत का सिलसिला
आशा बहुओं को इसी लिए किया गया तैनात की सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं सुरक्षित हो सके प्रसव
कमीशन के लालच में आशा मरीजों को कराती हैं निजी नर्सिंग होमों में भर्ती
कमीशन के लालच में गई प्रसूता रीना पत्नी विवेक की जान
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में नई बस्ती रोड पर स्थित मंजुला नर्सिंग होम का मामला