नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, सकीट पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री कृष्णमुरारी के निकट पर्यवेक्षण में वांछित व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सकीट पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म के मामले में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण-
दिनांक 24.11.2023 को वादी द्वारा थाना सकीट पर सूचना दी गई कि हिमान्शु पुत्र प्रेमपाल निवासी कुल्ला हवीवपुर थाना सकीट जिला एटा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना सकीट पर मु0अ0स0- 286/23 धारा 363 भादंवि पंजीकृत किया गया।

घटना का अनावरण-
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अपहृता की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी सकीट को निर्देशित किया गया। थाना सकीट पुलिस द्वारा पीडिता/अपर्हता को दिनांक 14.12.23 को सकुशल बरामद कर बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/376 भादवि व 4(2) पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी थी। आज दिनांक 15.12.2023 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त हिमान्शु पुत्र प्रेमपाल निवासी कुल्ला हवीवपुर थाना सकीट जिला एटा को सवालात अड्डा कस्बा व थाना सकीट से समय करीब 9.20 बजे गिरफ्तार किया गया है।‌ गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

  1. हिमान्शु पुत्र प्रेमपाल निवासी कुल्ला हवीवपुर थाना सकीट जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –

  1. व0उ0नि0 जितेन्द्र सिंह
  2. हे0का0 तेजवीर
  3. हे0का0 प्रदीप कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks