पुलिस की मिली भगत से अलीगंज क्षेत्र में प्रतिबंधित शीशम के व्रक्षों का कटान जारी

एटा ! क्षेत्रिय पुलिस की मिली भगत से वन माफियाओं द्वारा अलीगंज तहसील क्षेत्र के थाना जसरथपुर के अन्तर्गत आने वाले ग्राम तौसईया किसानन में प्रतिबंधित हरे व्रक्षों का कटान जारी रहने की खबर सामने आयी है ! बताया जाता है कि तौसईया किसानन के गाटा सं. 00241 के मालिक जगराम सिहं कश्यप की पैत्रक भूमि में 35 वर्ष पुराना विशालकाय हरे शीशम के पेड का दबंगई के चलते वन माफियाओं द्वारा कटान कर लिया गया है ! सूत्रो के अनुसार पुलिस से शिकायत करने पर वादी जगराम सिहं पक्ष को ही थाने में बिठाकर हडकाये जाने की खबर है ! जिससे वादी पक्ष द्वारा आज बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थिति ऑफिस में डी.एम. प्रेमरजंन सिहं से मिलकर शिकायत करने पर वन विभाग सक्रिय हुआ ! डी.एम. प्रेमरंजन सिहं के उक्त प्रकरण संञान में आते ही डीएफओ एवं रेन्जर अलीगंज वन माफियाओं के खिलाफ सक्रिय हो गऐ तथा डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग ने तौसईया किसानन टीम भेजकर अवैध रूप से काटे गऐ हरे विशालकाय शीशम की लकडी बरामद की परन्तु उससे पूर्व भारी तादात में काटे गऐ शीशम की लकडी वन माफिया ट्रेक्टर में भरकर ले जाने मे सफल हो गऐ ! जगराम सिहं कश्यप ने उक्त प्रकरण के सन्दर्भ में लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय को भी शिकायत की है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks