पुलिस अधीक्षक एटा ने परखी पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाएं

मंगलवार की परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक एटा ने परखी पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाएं।


साथ ही पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता व आधुनिक वैपन सिखलाई तथा बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास।


आज दिनांक 12.12.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में मंगलवार की परेड के दौरान सलामी के उपरान्त परेड का निरीक्षण कर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक दक्षता व आधुनिक वैपन सिखलाई तथा बलवा ड्रिल का अभ्यास करा समस्त पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सदव्यवहार बनाये रखने के निर्देश दिये गये।
परेड के उपरान्त पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार, वर्दी स्टोर, चिकित्सालय, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, बैरिकों, पुलिस कैंटीन, भोजनालय, बारबर शाॅप आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान कुछ जगह खामियां मिलने पर प्रतिसार निरीक्षक को उनके शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही भोजनालय आदि में बेहतर साफ-सफाई मिलने पर संबधित कर्मियों की सराहना की गयी। उक्त मौके पर समस्त शाखा प्रभारी तथा कर्मचारीगण, डायल 112 के कर्मचारीगण, क्यूआरटी तथा प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks