
एटा 10 दिसम्बर।विश्व हिन्दू परिषद के भारतीय गोवंश रक्षण संवर्द्धन परिषद के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय शान्ती नगर एटा पर शाम 6 बजे किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक में सूकरक्षेत्र सोरो जी जनपद कासगंज में होने वाली सदभाव पंचकोशी परिक्रमा सूकर को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि भगवान श्री विष्णु के तृतीय अवतार श्री वराह जी की निर्वाणस्थली,पौराणिक पावन आदितीर्थ सौरो जी सूकर क्षेत्र भगवान श्री वराह जी की पुण्यस्मृति में आयोजित होने वाली पौराणिक एंव प्राचीन पंचकोशी परिक्रमा 23दिसम्बर 2023 दिन शनिवार को प्रारंभ होगी।
श्रीचौहान ने कहाँ कि यह परिक्रमा पौराणिक है भगवती पृथ्वी ने शिवम इसी स्थान पर हिरण्याक्ष की कैद से मुक्त होने के पश्चात भगवान श्री वराह जी की परिक्रमा की थी तभी से भगवान श्री वराह जी ने स्वयं यह कहा था कि मोक्षदा एकादशी को इस क्षेत्र मैं जो भी परिक्रमा लगाएगा उसे सभी प्रकार के पापों,कष्टों, निर्धनता और रोगो से ही मुक्ति नहीं होगा बल्कि उसे संतान संपदा और लोक सम्मान भी प्राप्त होगा।
श्री चौहान ने कहाँ कि मेरी संपूर्ण हिन्दू समाज से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंचकोसी परिक्रमा में पहुंचे तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।
बैठक में,अशोक सिसौदिया, ललित कुमार, प्रवीण कुमार, किशोरशर्मा,अभयप्रियश्रीवास्तव, श्यामवीर सिंह चौहान, समता वर्मा,ललित कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।