कैंट विधान सभा मे किसी भी पात्र व्यक्ति को कोई दिक्कत हो तो सीधा हमसे संपर्क करें : संजीव अग्रवाल

बरेली : विकसित भारत संकल्प यात्रा बैन के माध्यम से जगतपुर मे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने जगतपुर मे सरकार की योजनाओ से कराया अवगत
विकसित भारत संकल्प यात्रा की बैन के माध्यम से आज पूरे देश और प्रदेश में मोदी योगी सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाया जा रहा है इसके साथ-साथ मोदी योगी सरकार की सरकारी योजनाओ के बारे मे जानकारी भी दी जा रही है, आज कैंट विधानसभा के वार्ड नंबर 53 और 62 मे जगतपुर मे लाभार्थियो को सम्मानित भी किया ।
इस अवसर पर कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप मे इस कार्यक्रम मे रहकर क्षेत्रीय जनता को मोदी योगी सरकार की योजनाओ से अवगत कराया और कहा कि हमारी कैंट विधान सभा मे किसी भी पात्र व्यक्ति को कोई दिक्कत हो तो सीधा हमसे बात करे या सीधे हमारे कार्यालय पर आकर सम्पर्क करे हम उस पात्र व्यक्ति को उस सरकार की योजना का लाभ दिलाकर रहेगे अग्रवाल कहा कि मोदी है तो गांरटी है इसीलिए हम सभी को मोदी की गारंटी मे इसके साथ साथ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने क्षेत्रीय लाभार्थियो को आवासीय योजनाके तहत राकेश कुमार शर्मा, विमलेश ,गीता ,कलावती, नाजिम मकान की चाबी तथा उज्जवला योजना के तहत केशर जहां को मुफ़्त गैस सिलेंडर वितरित किए।
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल प्रभु दयाल लोधी अरुण कश्यप अमरीश कठेरिया कन्हैया राजपूत पार्षद अरविंद वर्मा अजय मौर्या अनीस अंसारी दीपक राठौर सुनील गुप्ता तथा अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार व जे ई, ए ई सफाई निरिक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks