निलंबन की खबर से बौखलाये लाइनमैन ने पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला, मुकद्दमा दर्ज

निलंबन की खबर प्रकाशित होने से बौखलाये हुए थे हमलावर

एटा। मित्र के शादी समारोह में शामिल होेने पहुंचे पत्रकारों पर नामजद दबंगो ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में पत्रकारों को गम्भीर चोटें आयीं हैं। पुलिस ने दो नामजदों के अलावा दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है। हमलावर पूर्व लाइनमैन के निलंबन की खबर से बौखलाये हुए थे। उन्होने मौका देखकर पूर्व नियोजित घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
मारहरा थानाक्षेत्र के गांव समोखर निवासी पुष्पेन्द्र कुमार एंव धीरज नगर मिरहची निवासी चौधरी नेत्रपालसिंह विभिन्न समाचार पत्रों के जिला प्रभारी हैं। रविवार की सांय मारहरा कस्बा के पिदौरा अड्डा स्थित शैलेन्द्र वाटिका गैस्ट हाउस में वह दोनों अपने मित्र के शादी समारोह में शामिल होेने गये थे। इसी दौरान पूर्व नियोजित षणयंत्र के तहत कस्बा के मुहल्ला बृहमनपुरी निवासी अशोक यादव और अभिषेक यादव पुत्रगण जगदीश यादव अपने दर्जनभर साथियों के साथ वहां पहुंच गये और दोनों को भद्दी भद्दी गालियां और जाति सूचक शब्द बोलना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने दोनों पर लातघूसों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। घटना में पुष्पेन्द्र कुमार के चेहरे पर गम्भीर चोटें आयीं हैं। जबकि चौधरी नेत्रपालसिंह भी घायल हो गये। घटना की सूचना पर मारहरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान मय पुलिसबल केे मौके पर पहुंच गये, लेकिन तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुके थे। पीडित पत्रकारों की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों व दर्जनभर अज्ञात लोगों के विरूद्ध एससीएसटी एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। बताते चलें के हमलावर अशोक यादव पूर्व में मारहरा विद्युत उपकेन्द्र पर लाइनमैन के रूप में तैनात था, लेकिन कार्य में लापरवाही और शिकायतों के चलते विभाग द्वारा निलंबन की कार्यवाही करते हुए उसे कार्यमुक्त कर दिया था। जिसकी खबर पत्रकारों द्वारा अपने- अपने समाचार पत्रकारों में प्रकाशित की गई थी। आरोपित इसी बात से रंजिश मान रहे थे। रविवार को मौका देखकर उन्होने घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया, कि तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks