
माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा- राजवीर सिंह (राजू भैया) सांसद एटा
सामाजिक संस्था “सजग समाज” के संस्थापक भीषमपाल सिंह की मां का शांति यज्ञ हुआ संपन्न।
एटा- माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा होती है जिसके माता-पिता खुश रहते हैं उससे ईश्वर भी खुश रहता है, हम सभी को यह आचरण अपने जीवन में उतारना चाहिए।
यह कहना है एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया का, वह
सामाजिक संस्था “सजग समाज” के संस्थापक भीषमपाल सिंह यादव की मां एवं #ANGNEWS के संपादक आदित्य यादव की दादी के शांति यज्ञ में पैतृक ग्राम श्यामपुर, निधौली कलाँ में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।
वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक मारहरा ने कहा कि अच्छा समाज बनाने के लिए सामाजिक जागरूकता बेहद जरूरी है। समाज को सुधारने के लिए सामाजिक सद्कार्यों में योगदान देना चाहिये।
अमित गौरव (टीटू) पूर्व विधायक ने कहा कि हमें अच्छा समाज बनाने के लिए बुजुर्गों की सेवा पर विशेष ध्यान देना होगा।
ममतेश शाक्य पूर्व विधायक ने कहा राजनीति के साथ-साथ हमें सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा का अहम योगदान होता है, हम सभी को इस और भी ध्यान देना पड़ेगा।
प्रधान राम बृजेश यादव ने कहा कि कोई भी समाज कुरीतियां त्याग कर ही तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक मारहरा, अमित गौरव यादव (टीटू) पूर्व विधायक मारहरा, ममतेश शाक्य पूर्व विधायक, पुष्पेंद्र लोधी ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर, सुनील यादव ब्लाक प्रमुख निधौली कलाँ, रवि लोधी ब्लॉक प्रमुख मारहरा, अनिल चौधरी जिला पंचायत सदस्य, राजाराम यादव जिला पंचायत सदस्य, राकेश यादव जिला पंचायत सदस्य, अनिल प्रधान जिला पंचायत सदस्य, सुभाष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वीरेश्वर सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, देवलाल लोधी पूर्व चेयरमैन निधौली कलाँ, कृषि वैज्ञानिक सीपी सिंह यादव, प्रोफेसर केके यादव, डॉक्टर अक्षय यादव, प्रधान राम ब्रजेश यादव, अवधेस यादव जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, रंजीत यादव जिला उपाध्यक्ष सपा, अखिल संघर्षी किसान यूनियन, गिरीश पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कालू गुप्ता प्रतिनिधि चैयरमैन, विपिन गुप्ता पूर्व चेयरमैन, बंटी बाबा, कृष्णपाल सिंह आर्य, यज्ञाचार्य सूरज सिंह, यज्ञाचार्य श्री कृष्ण, आचार्य व्यास भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, डॉक्टर थान सिंह, विजेंद्र शास्त्री, सुरेश्वर सिंह प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह प्रधान, मुनेश प्रधान, केपी सिंह, ब्रजेश प्रधान, डॉक्टर पुष्पलता, प्रधानाचार्य ओमवती यादव, अनिरुद्ध अनुज, इंद्रपाल सिंह यादव, प्रशांत, संतू, वीरप्रताप, संदीप सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।