समता सैनिक दल जिंदाबाद जिंदाबाद ।
क्रांतिकारी जय भीम जय भारत नमो बुद्धाय।

भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य बोधिसत्व विश्व रतन बाबा साहेब डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को भारत की संसद भवन में स्थित बाबा साहब की विशालकाय प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु।
समता सैनिक दल के दो दिवसीय कार्यक्रम में दिनांक 6 दिसंबर 2023 को समता सैनिक दल के मुख्यालय डॉक्टर अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड नई दिल्ली पर प्रातः सुबह 6:30 बजे दल के बहादुर सैनिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा को सैल्यूट किया और उसके बाद भारतीय संसद भवन की ओर दल के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक आदरणीय उम्मेद सिंह गौतम जी के मार्गदर्शन और दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अशोक सागर जी,कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय बी डी सुजात जी के नेतृत्व में सद्भावना मार्च किया गया जो कि प्रातः सुबह 7:30 बजे भारत की संसद भवन में पहुंचकर समता सैनिक दल के सैनिकों द्वारा संसद भवन की प्रांगण की व्यवस्था में सहयोग किया गया और बाबा साहब की प्रतिमा को सेल्यूट किया।
इस कार्यक्रम में समता सैनिक दल की राष्ट्रीय टीम के सभी सम्मिलित पदाधिकारीगण मुख्य रुप से सर्व श्री राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बोधाचार्य गंगासागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जसपाल सिंह गौतम, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव यशपाल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार गौतम, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता रानी बौद्ध, राष्ट्रीय महासचिव डी पी सिंह, एडवोकेट महेंद्र सिंह, डॉक्टर पी एस वरुण, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष शंकर लाल केमवाल, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पी पी सिंह अशोक बौद्ध , बिहार प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र पासवान, छतीशगढ़ से आदित्य बोधि, उत्तरांचल प्रदेश/असम प्रदेश के अध्यक्ष एवं प्रदेशों की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी/ सैनिकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया और यह प्रोग्राम पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष बहुत ही सफल रहा। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी समता सैनिक दल के पदाधिकारी एवं सैनिकों के रहने एवं खाने की व्यवस्था 6 दिसंबर 2023 की रात तक की गई।
अत में दल का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव समता सैनिक दल की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी प्रदेशों के सभी पदाधिकारी/ सैनिकों एवं सभी बाबा साहब के अनुयायियों का धन्यवाद करता हूं।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदरणीय अशोक सागर, समता सैनिक दल द्वारा भी सभी सम्मानित साथियों का धन्यवाद किया जाता है।
धन्यवाद
समता मिशन में समर्पित
(यशपाल सिंह)
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव
समता सैनिक दल
फोन 97117 16452
प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
- राष्ट्रीय मुख्य सचेतक आदरणीय डॉक्टर ए आर जोशी जी, समता सैनिक दल
- राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, आदरणीय उम्मेद सिंह गौतम जी, समता सैनिक दल।
- राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार आदरणीय प्रकाश चंद्र जी, समता सैनिक दल।
- राष्ट्रीय सचेतक आदरणीय गुरुचरण सिंह, समता सैनिक दल।