
बरेली, 10 दिसम्बर 2023
सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ0 अरूण कुमार ने
रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सी0बी0 गंज में बच्चे को पोलियो से बचाव की दवा पिलाकर किया । इस मौके पर बरेली मंडल की अपर निदेशक डॉ पुष्पा पंत एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह ने भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई ।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने आमजनता से अपील की कि वह अपने पांच साल तक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की जरूर पिलाएं ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह ने बताया कि रविवार को बूथों पर पोलियो की ड्रॉप पिलायी गई । जनपद में 11 से 15 दिसंबर तक टीमें घर-घर जाकर बूथ पर ड्रॉप पीने से वंचित रह गये बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी जायेगी। छूटे हुये बच्चों को दिनांक 18 दिसम्बर अर्थात सोमवार को प्रतिरक्षित किया जायेगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 प्रशांत रंजन ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के 7,26,732
बच्चों का को पोलियो से बचाव की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 2823 बूथ व 1732 टीमें घर घर जाकर कार्य करेंगी।
इस अवसर पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मधु गुप्ता, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ़, यूएनडीपी, जेएसआई, डब्लू जे सी एफ के जनपद प्रतिनिधि, स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।