
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता,थाना सकीट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्रों की बरामदगी की हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मु0अ0स0 272/2023 धारा 41/102 द0प्र0सं0 व 411 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त मुनीष कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 निधौली खुर्द थाना रिजोर जिला एटा को 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस(315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट पर मु0अ0सं0 298/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा तथा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.मुनीष पुत्र रविन्द्र सिंह नि0 निधौली खुर्द थाना रिजोर जिला एटा
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0स0 272/2023 धारा 41/102 द0प्र0सं0 व 411 भादवि थाना सकीट जिला एटा
2- मु0अ0स0 722/17 धारा 120बी/396/412 भादवि थाना कोत0नगर एटा
3- मु0अ0स0 1296/17 धारा 2/3 गैग एक्ट थाना कोत0नगर एटा
4- मु0अ0स0 02/15 धारा 323/354/504/506 भादवि व धारा 3(1)10 SC/ST ACT थाना रिजोर जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- व0उ0नि0 जितेन्द्र् सिंह
- का0 सचिन कुमार
- का0 रोहित कुमार