

एटा,स्वर्गीय श्री बृजपाल सिंह पीईएस स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मैदान पर आयोजित हो रहे अष्टम पुस्तक मेले का शुभारंभ माननीय श्री प्रेम रंजन सिंह जिलाधिकारी महोदय के कर कमलों द्वारा किया गया, सर्वप्रथम पुस्तक मेले के मुख्य द्वार पर एटा पुस्तक मेले का ध्वजारोहण कर एवं पुस्तक मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया गया
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित प्रधानाचार्य, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं को पुस्तकों की उनके जीवन में महत्वता के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें शैक्षिक, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तक क्रय करने हेतु कहा गया, इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित प्रधानाचार्यों को भी अपने विद्यालय के पुस्तकालय हेतु पुस्तकें क्रय करने हेतु कहा गया ,पुस्तक मेले के उद्घाटन अवसर पर श्री मनोज कुमार गिरी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ ,उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डाइट एटा श्री जितेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह यादव, एआरएम एटा राजेश कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी श्री सुभाष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
प्राचार्य डाइट द्वारा पुस्तक मेले में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता जिसका मुख्य विषय मतदाता जागरूकता रखे जाने पर पुस्तक मेले के संयोजक तथा उनकी टीम को बधाई दी गई
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ श्री मनोज कुमार गिरी द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि उन्हें एक बार पुनः पुस्तक मेले में आकर अपने घर जैसा माहौल मिला क्योंकि वह पूर्व में जिला विद्यालय निरीक्षक एटा पद पर रह चुके हैं और पुस्तक मेले में प्राप्त अपने अनुभवों से अवगत कराया
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह द्वारा भी जनपद एटा में पुस्तक मेले को एक अद्भुत प्रयास बताया गया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को पुस्तक मेले के भ्रमण हेतु कहा गया
पुस्तक मेले के उद्घाटन के अवसर पर माध्यमिक ,सीबीएसई, डिग्री कॉलेज ,डीएलएड ,के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, श्री विजय मिश्रा, डॉक्टर सुधीर गुप्ता, मनोज कुमार तिवारी ,डॉक्टर डीके सिंह, श्री क्षेत्रपाल सिंह, डॉक्टर राकेश यादव, श्री अजय मोहन शर्मा, श्री राकेश यादव, श्री बाबूराम, श्री विष्णु पांडे ,श्रीमती संध्या गौतम, जनपद हाथरस से डॉक्टर नीतू यादव ,श्री रामकृष्ण शर्मा, श्रीमती प्रीति कश्यप प्रवक्ता , श्री नरेंद्र यादव एडीओ पंचायत, फुटबॉल संघ के राजीव यादव सचिव,, देवेंद्र चौधरी अध्यक्ष, शैलेंद्र गुप्ता ,पदमेनद्र वाष्र्णेय , राहुल मिश्रा, मनीष दुबे, राजीव वर्मा, मनोज कोच ,सेवाराम आदि उपस्थित रहे
पुस्तक मेले के सहसंयोजक अनूप दुबे द्वारा बताया गया कि आज आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगोली प्रतियोगिता पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर एटा ,एस बी पब्लिक स्कूल एटा, श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज एटा ,आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर, जनता इंटर कॉलेज धुमरी ,जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा, डीपी इंटर कॉलेज कठोली, माधवानंद इंटर कालेज कसैला ,आर डी इंटर कॉलेज अलीगंज, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज एटा सहित कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, तथा कल प्रातः 10:00 बजे मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
उद्घाटन के अवसर पर संयोजक पुस्तक मेले के संयोजक संजीव कुमार एआरएम द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा अपील की गई की आप अधिक से अधिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ,बच्चों एवं परिवारीजनौ के साथ पुस्तक मेले का भ्रमण करें,
मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत जी एवं श्री संजय शर्मा जी द्वारा किया गया