
पुरानी एंबुलेंस के बदले जनपद को नई छह 102 एंबुलेंस मिलेगी
एटा, । लगातार संचालन से कंडम हुईं पुरानी एंबुलेंस के बदले जनपद को नई छह 102 एंबुलेंस मिलेगी। छह नई एंबुलेंस आने के बाद भी जनपद में 102 एंबुलेंस की संख्या 21 ही रहेगी।
जीबीके कंपनी के रीजनल मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार से छह नई 102 एंबुलेंस मिलने वाली है। यह पूर्व में कंडम हो चुकी एंबुलेंस के बदले में मिल रही है। उन्होंने बताया कि नई छह एंबुलेंस के सप्ताहभर में जनपद में आने की संभावना है। दो दिन पूर्व ही लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों को भेजी जाने वाली एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। छह नई एंबुलेंस से एक जनपद मुख्यालय पर पहुंच गई है। अन्य पांच एंबुलेंस के जनपद मुख्यालय पर पहुंचने का इंतजार है। रीजनल मैनेजर ने बताया कि जनपद में 21 एंबुलेंस 102 संचालित हो रही है, जिनसे गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को घर से अस्पताल लाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई एंबुलेंस आने के बाद भी जनपद में 102 एंबुलेंस की संख्या 21 ही रहेगी।