
एटा,जैथरा,। टीनशेड में आएं करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना जैथरा के गांव जवाहरनगर निवासी जनकप्यारी (49) पत्नी पप्पू उर्फ त्रिमल बुधवार सुबह सामान उठा रही थी। मीटर के पास टीनशेड भी लगा हुआ है। टीनशेड में पोल करंट आ गया। बुधवार सुबह सामान लेने जाते समय महिला पाइप की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला अचेत होकर गिर पड़ी। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे घरवालें क्लीनिक लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति ने करंट लगने की सूचना पुलिस को दी है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।