कॉलेज के लिए भूमि दिलवाने के नाम पर लाखों रूपये ठग लिए

कॉलेज के लिए भूमि दिलवाने के नाम पर लाखों रूपये ठग लिए

एटा, । कॉलेज के लिए भूमि दिलवाने के नाम पर लाखों रूपये ले लिए। रूपये मांगने पर किसी केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने सीओ से शिकायत की। सीओ के आदेश पर पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी रामबहादुर सिंह ने थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव भदवास में एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक है। वर्ष 2007 में कार्यक्रम के दौरान मनवीर निवासी अडापुरा थाना पिलुआ से मुलाकात हुई। पीड़ित ने डिग्री कॉलेज खोलने के लिए जमीन दिलाने को कहा। कुछ दिन बाद वह मनवीर गांव के ही पुत्तु को लेकर लेकर पहुंचे और उनकी जमीन बताई और पूरा मामला 1.68 लाख में तय हुआ। पीड़ित ने 68 हजार रूपये दे दिए थे। बाद में जानकारी हुई कि जमीन को अनुसूचित जाति के व्यक्ति की है और खरीदने के लिए अनुमित की जरूरत होती है। रूपये मांगने पर आरोपियों ने किराए पर जमीन देने की बात कहीं। इसके तहत वर्ष 2037 तक जमीन किसी के नाम नहीं होगी। उसमें भी आरोपियों ने खेल कर दिया। धमकी दे रहे है कि कब्जा करने का प्रयास किया तो वह पीड़ित के ऊपर मुकदमा लिखवा देंगे। पीड़ित ने आरोपी पुत्तू, विशेष, मनवीर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks