महापरिनिर्वाण दिवस,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर को बरेका ने दी श्रद्धांजलि

महापरिनिर्वाण दिवस,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर को बरेका ने दी श्रद्धांजलि।

वाराणसी

बनारस रेल इंजन कारखाना में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक बासुदेव पांडा एवं प्रमुख विभागाध्यक्षगण द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदोपरान्त बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक बासुदेव पांडा के अ‍तिरिक्त प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शिशिर दत्त प्रधान वित्त सलाहकार नीरज वर्मा प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद बमपाल प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान मुख्य कार्मिक अधिकारी रणविजय मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री प्रमोद कुमार चौधरी वरिष्ठर उप महाप्रबंधक विजय के साथ ही समस्त् विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारीगण कर्मचारी परिषद के सदस्य एस. सी. एस. टी. एवं ओ. बी. सी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks