महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग में हुआ योगाभ्यास।

वाराणसी आज दिनांक 07.12.2023 को इतिहास विभाग में डॉ०सुनीता सिंह वाई पी वी ट्रेनर और मेडिटेशन इंस्ट्रक्टर के नेतृत्व में योगाभ्यास का कार्यक्रम हुआ। सुनीता सिंह ने बताया कि योग सबके लिए अनिवार्य है। योग के द्वारा पूर्णतया स्वस्थ रहा जा सकता है तथा जीवन के प्रत्याशा को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को अनेक योगासनों का अभ्यास करवाया। विभागाध्यक्ष प्रो० जया कुमारी आर्यन ने बताया कि आज- कल के भाग दौड़ की जिंदगी तथा स्ट्रेस के दौर में योग अति आवश्यक हो गया है। योग तथा जीवन शैली में सुधार के द्वारा जीवन को तनावमुक्त बनाया जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जया कुमारी आर्यन ने योग प्रशिक्षक डॉक्टर सुनीता सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत की। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर शैलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया इस कार्यक्रम में इतिहास विभाग के प्रोफेसर आनंद शंकर चौधरी डॉक्टर रविंद्र कुमार गौतम डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप डॉक्टर गोपाल यादव डॉक्टर अंजु सिंह डॉ मनोज कुमार सिंह तथा इतिहास विभाग की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। प्रोफेसर जया कुमारी आर्यन विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी