डी ए पी खाद की कमी और दामों की गयी वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन


एटा जिला कांग्रेस कमेटी एटा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महगाई और खाद की कमी को लेकर नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन। ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ने कहा की जैसा कि आप अवगत है कि डी०ए०पी० खाद की कमी के चलते हमारे अन्नदाता परेशान हैं साथ ही सरकार द्वारा डी०ए०पी० के दामों में वृद्धि कर दी गयी है, जिससे इस महंगाई में उनके के सामने कई प्रकार की दिक्कते आना स्वाभाविक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सरकार से माग करते है की डी०ए०पी० की कमी दूर करने एवं उसके दामों में की गयी इस वृद्धि को वापस लिया जाए । सरकार से माग है कि किसानो को डी०ए०पी० खाद आसानी के साथ उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाए एवं सरकार द्वारा इसके दामो में की गयी इस वृद्धि को वापस लिया जाए।
अगर किसानों को समस्या से निजात न मिली तो कांग्रेस किसानों के हित के लिए आंदोलन करने के लिए वाध्य होगे। जिसकी जिम्मेदारी सासन प्रसासन की होगी।
ज्ञापन देने वालो मे ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,बिनीत परासर बाल्मीकि प्रदेश सचिव,चौब सिंह धनगर एडवोकेट प्रदेश महासचिव सेवा , अरुणेश गुप्ता वरिष्ठ नेता सेवा दल,मोहम्मद इरफ़ान एडवोकेट पीसीसी,नैना शर्मा एडवोकेट पीसीसी,राजेंद्र सिंह यादव जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, चौधरी रामपाल सिंह यादव,डाक्टर गीतम सिंह राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख जलेसर, सुभाष सागर एडवोकेट पीसीसी,वेदप्रकाश माथुर एडवोकेट,मुकेश बघेल एडवोकेट,चंद्रकान्त गांधी,जीतेन्द्र सिंह राना,आमीर अली, संजीव गुप्ता, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह,मुकेश यादव,ओमबीर सिंह वर्मा,शिवगत उल्ला खा अच्छन भाई,कुलदीप चौहान आदि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks