रंगदारी मांगने व मारपीट तथा फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित ₹25000 के इनामिया अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा करीब दो माह पूर्व ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने व मारपीट तथा फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित ₹25000 के इनामिया अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

घटना का विवरण-
दिनांक 12.10.23 को वादी प्रकाश पुत्र श्री लीलाराम निवासी सिंधी कलोनी, थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि वादी तथा उसका भाई दिनेश सिंध पंजाब ढाबा चलाते हैं। दिनांक 11.10.2023 को शाम करीब 7:00 बजे राजेश उर्फ राजू यादव पुत्र विजय सिंह निवासी गुदरगंज थाना निधौली कला, जिला एटा अपने दो साथियों को साथ लेकर वादी के ढाबे पर आये और रंगदारी की मांग करने लगे। वादी द्वारा रंगदारी देने से मना करने पर वह लोग उत्तेजित होकर प्रार्थी व प्रार्थी के भाई को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये तथा रात्रि समय करीब 11:45 बजे वादी तथा उसके भाई दिनेश ने ढाबा बंद किया जिसके उपरांत दिनेश अपनी मोटरसाइकिल पर किशोर कुमार व चन्दन को लेकर घर के लिए निकला। जैसे ही वह रेलवे पुल पर पहुंचा तो वहाँ पर पहले से घात लगाये बैठे राजू व उसके 7-8 साथियों ने दिनेश को जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा व सरिया से मारपीट करने लगे। किशोर व चन्दन ने दिनेश को बचाने का प्रयास किया तभी राजेश उर्फ राजू ने तमंचा निकालकर दिनेश को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। तभी वादी के मौके पर पहुंचने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं- 470/2023 धारा 147, 148, 386, 307, 325, 323, 504, 506 भादंवि पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कोतवाली देहात पुलिस को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुअसं- 470/2023 धारा 147, 148, 386, 307, 325, 323, 504, 506 भादंवि में वांछित चल रहे ₹25000 के इनामिया अभियुक्त उपेंद्र पुत्र श्यामलाल निवासी गूदरगंज थाना निधौली कला जनपद एटा को कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत निधौली रोड स्थित आर्मी अकैडमी के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त अभियोग में आर्म्स एक्ट के तहत वृद्धि करते हुए थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. उपेन्द्र कुमार पुत्र श्यामपाल निवासी गूदरगंज थाना निधौली कला जनपद एटा।

बरामदगी-

  1. एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
    (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. श्री नित्यानन्द पाण्डेय (प्रभारी निरीक्षक)
  2. उ0नि0 श्री अजय कुमार (चौकी प्रभारी लिप्टन)
  3. है0का0 लोकेन्द्र कुमार
  4. का0 पवन कुमार
  5. का0 रविन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks