अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आशिक धरना प्रदर्शन कर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे को फांसी की मांग की गई

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आशिक धरना प्रदर्शन कर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे को फांसी की मांग की गई

एटा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान (पत्रकार) के नेतृत्व में तथा एटा के वरिष्ठ पत्रकार श्री नेत्रपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की राजस्थान में योजनाबद्ध तरीका से हत्यारों द्वारा हत्या किए जाने का विरोध जीटी रोड स्थित रेलवे पुल के नजदीक महाराणा प्रताप मूर्ति के पास किया गया। कार्यक्रम के तहत आंशिक रूप से धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ क्षत्रिय नेता अनिल सोलंकी, लक्ष्मण सिंह चौहान, मोंटू राघव, विवेक सिसोदिया, अतुल रघुवंशी, राजेश चौहान, रामकुमार चौहान, राणा प्रथम सिंह, गोपाल चौहान, आदि दर्जनों युवकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर विरोध प्रकट किया। तथा सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी दिए जाने की मांग की गई एवं पूरी घटना की विस्तृत जांच कर अन्य सडयन्त्र कारियों के विरुद्ध भी संविधान के अनुरूप कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई। तथा पीड़ित परिवार को स्थानीय सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान किए जाने की मांग भी की गई। कार्यक्रम में यह भी तय किया गया कि 2 दिन के अंदर राजस्थान प्रशासन द्वारा हथियारों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न की गई तो एटा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के बैनर चले बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks