संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

एटा, जिला कांग्रेस कमेटी एटा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय धान मील वाली गली एटा संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने बताया कि संविधान रचयिता बाबा साहब ने हमें देश के प्रति हमारे कर्तव्य और समर्पण के बारे में बताया।आज देश के प्रत्येक नागरिक को हमारे देश का संविधान बराबरी का दर्जा देता है और हमें अपने संविधान को बचाने के लिए पूरी ताकत के साथ विघटनकारी ताकतों का मुकाबला करना होगा और संविधान की रक्षा करनी होगी। तभी हमारा देश तरक्की के पथ पर चलेगा और यही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विनीत पारसर बाल्मीकि प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस ,अरुणेश गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी सेवा दल, नैना शर्मा एडवोकेट पीसीसी ,नीलमा राज पीसीसी,चंद्र कान्त गांधी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग,मोहम्मद तसब्बूर जिला अध्यक्ष शोशल मीडिया ने भी विचार गोष्ठी मे विचार रखे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों मे आनंद पाल बघेल पूर्व जिला सचिव,डाक्टर सुरेंद्र सविता सवेरी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सकीट,मुकेश बघेल एडवोकेट, ओमप्रकाश सिंह मामा, ओमबीर सिंह बर्मा कार्यालय प्रभारी,जीतेन्द्र सिंह राना ,संजीव गुप्ता,इंदु साम्राट, श्यामबीर कश्यप आमिर खान लोग उपस्थित थे।
सादर
ठाकुर अनिल सोलंकी
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks