जन भागीदारी पार्टी की एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया

जन भागीदारी पार्टी की एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
धीरेंद्र प्रजापति

वाराणसी आज दिनांक 05/11/2023 को धीरेंद्र प्रजापति द्वारा पत्रकारों को बताया गया कि 1947 में हमारा संपूर्ण भारत आजाद हुआ आज देश को आजादी मिले लगभग
76 वर्ष बीत चुके हैं। इसके बावजूद देश की आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा सम्मान और अधिकार से वंचित होकर शोषण अपमान का शिकार होकर राष्ट्र की मुख्यधारा से कटकर हाशिए पर आ चुका है। केंद्र व प्रदेश सरकारों की पूंजीवादी सामंतवादी एवं जातिवादी मानसिकता से किए जा रहे काम से समाज के दबे कुचले लोग वंचित है। गरीब वर्ग के लोग अपनी बुनियादी आवश्यकताओं जैसे भोजन वस्त्र आवास शिक्षा एवं चिकित्सा की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं। इस देश में महंगाई बेरोजगारी शोषण भ्रष्टाचार काला बाजारी रिश्वत खोरी अन्याय अत्याचार चरम सीमा पर है। गरीब मजदूर किसान शिल्पकार दस्तकार छात्र नौजवान एवं महिलाएं सभी परेशान हैं। शिक्षा व्यापार हो गया है उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण भारत में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। गरीबों दलितों शोषितों एवं महिलाओं पर बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहा है। पिछड़े दलित अल्पसंख्यक जितनी भी गरीब जातियां हैं उनकी शासन प्रशासन में आगीदारी नगण्य है। वर्तमान दयनीय स्थिति को देखते हुए भारत देश की राजनीति में अति पिछड़े सहित समस्त अन्य वर्ग के गरीबों को संगठित व सक्रिय करके उन्हें सत्ता में भागीदारी दिला कर समाज में बराबरी का हक दिलाने और उन्हें सामाजिक शैक्षणिक आर्थिक एवं राजनैतिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए जन भागीदारी पार्टी का गठन किया गया है। इसमें किसी भी जाति के गरीबों को अलग से आरक्षण की व्यवस्था होगी। जन भागीदारी पार्टी गरीबों को निःशुल्क शिक्षा छात्रावास कोचिंग की व्यवस्था कमजोर वर्ग को निःशुल्क चिकित्सा बिजली पानी रोजगार एवं व्यापार की व्यवस्था में वरीयता करेगी शिक्षा का बाजारीकरण पूरी तरह समाप्त कर दोहरी शिक्षा व्यवस्था समाप्त करके शिक्षा क्षेत्र में समानता लाएगी। सत्ता व पूंजी का विकेंद्रीकरण आम आदमी तक होगा। प्रत्येक मेहनतकश श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी 600-50 प्रति दिहाड़ी कि दर से सुनिश्चित की जाएगी। गरीबों को 50% अनुदान सब्सिडी पर ब्याज रहित ऋण देकर बेरोजगारी दूर किया जाएगा। खाली पड़ी कृषि योग्य जमीन को भूमिहीनों मजदूरों एवं गरीबों में बांट दिया जाएगा जिससे उत्पादन बढ़ेगा एवं गरीबों के जीवन स्तर में सुधार होगा। जन भागीदारी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मजबूती के साथ लड़ कर सत्ता हासिल करके व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जन भागीदारी पार्टी का लक्ष्य संपूर्ण भारत में समानता व मानवता लाना देश में सामाजिक
न्याय की स्थापना कराना है। अतः समस्त पिता तुल्य बड़े बुजुर्गों से सम्मानित माताओं एवं बहनों से युवा भाइयों से विनम निवेदन है कि अपने मान सम्मान और अधिकार आरक्षण न्याय एवं सत्ता से भागीदारी की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सदस्य बनिए और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बड़े पैमाने पर एकजुटता का प्रदर्शन कीजिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवद प्रजापति राष्ट्रीय प्रमुख महासचिन राजू प्रसाद प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार प्रजापति महिला मोची सदीय सरपक्ष श्रीमती राधिका सिंह चेन पूर्वाचल अध्यक्ष सुतोरा प्रजापरिभवदीय जाडल अध्यक्ष राजकु‌मारी राष्ट्रीय सचिव गोर्वधन जन भागीदारी पार्टी विश्वमा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार चौहान उपासना समीपाल समरमैन गश कुमार जिला अध्यक्ष चामिरी मेहम इत्यादि लोगों की उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks