पुस्तकें जीवन की मार्गदर्शन – प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

पुस्तकें जीवन की मार्गदर्शन – प्रो. आनन्द कुमार त्यागी।

वाराणसी

आज दिनांक 04.12.2023 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45 वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे दीक्षा महोत्सव के अन्तर्गत छात्र कल्याण संकाय एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ म. गां. काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित पुस्तक उत्सव का उद्घाटन कुलपति प्रो.आनंद कुमार त्यागी एवं कुलसचिव डॉ.सुनीता पांडेय द्वारा किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन छात्र कल्याण संकाय भवन में 04 दिसंबर 2023 से 08 दिसंबर 2023 तक किया गया है। कुलपति ने पुस्तकों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विषयों पर आधारित संग्रह की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि पुस्तकें जीवन की मार्गदर्शन होती है जिनके माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। कुलसचिव डॉ.सुनीता पांडेय ने भी कहा कि पुस्तक उत्सव वर्तमान समय के सभी विषयों एवं विमर्शों पर आधारित है। संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण संकाय प्रो.के.के.सिंह ने पुस्तक प्रदर्शनी को छात्रों और अध्यापकों के लिए आवश्यक बताया। पुस्तक उत्सव की संयोजिका डॉ.नीरज धनकड़ ने कहा कि यह पुस्तक प्रदर्शनी सभी नव प्रवेशित छात्रों के लिए अति उपयोगी होगी खासकर विभिन्न विषय के शब्दकोश और साहित्य। नई किताब प्रकाशक समूह दिल्ली द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। उक्त कार्यक्रम में उप कुलसचिव हरिश्चंद्र, कुलानुशासक प्रो.अमिता सिंह जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर नवरत्न सिंह प्रो.संजय डॉ. निशा सिंह प्रो. अनुकूल चंद्र राय प्रो.नंदिनी सिंह डॉ. सतीश कुशवाह डॉ. अनिल कुमार डॉ. उर्जस्विता आदि उपस्थित रहे। और बड़ी संख्या में छात्रों ने भी पुस्तक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks