
( युवा मोर्चा के बलवीर तो आई.टी. सेल के योगेश बने ब्लॉक अध्यक्ष )
एटा ! गत रविवार को निषाद पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक अवागढ बाईपास रोड स्थिति जे.एस.पी. फार्म हाऊस पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता मे समपन्न हुई ! बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ की आम सहमति पर ब्लॉक अध्यक्ष अवागढ के पद पर सतीश कुमार कश्यप पूर्व सभासद को नामित किया गया तो वहीं अवागढ नगर अध्यक्ष पद पर डा. रामखिलाडी कश्यप को मनोनीत किया गया ! इसी क्रम के अन्तर्गत निषाद पार्टी युवा मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर सिहं कश्यप तो वहीं योगेश कश्यप को निषाद पार्टी आई. टी.सेल का अध्यक्ष बनाया गया है ! बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरिश चन्द एड., महेश वर्मा सहित सुभाष चन्द , संजू कश्यप , सोनपाल सिहं , बोधपाल सिहं ,मुकेश कश्यप , श्यामबाबू कश्यप ,यादराम सिहं , अजय कश्यप ,रितिक कश्यप , पुष्पेन्द्र कश्यप ,बलबीर सिहं , हिमांशु कश्यप ,इन्द्रपाल सिहं , जितेन्द्र कश्यप ,आशू कश्यप , योगेश कश्यप ,बाबू कश्यप , रामेश्वर सिहं कश्यप आदि सैकडों लोग मौजूद रहे !