आगरा से बड़ी ख़बर,,,,,

आगरा के सेक्टर-5 से जैसे ही दादी-पोते की अर्थी एक साथ उठी, हर आंख नम हो गई।
दादी और पोते का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
दादी का लाडला था, दादी के साथ चला गया।
अब कौन रैकेट मांगेगा? गोलू मम्मी के पास लौट आ, रोक लो मेरे बेटे को।
अथर्व के पापा, मेरा बेटा ले आओ। मेरी मम्मी कहां चली गईं, पूरा जीवन संघर्ष करती रहीं।
दरअसल, 2 दिसंबर यानी शनिवार को गुरु का ताल में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी थी।
हादसे में दादी-पोते समेत 6 लोगों की मौत हुई थी।
हादसे के वक्त 9 साल का अथर्व दादी के गोद में बैठा था।
यह चीत्कार थी, उस मां की जिसने आगरा हादसे में बेटे और सास को खो दिया।