वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला क्षेत्रांतर्गत अपने साथी को गोली मारकर घायल कर देने की घटना में वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के आदेशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रान्त द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा तमंचे से गोली मारकर घायल कर देने की घटना के सम्बन्ध में थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 268/2023 धारा 307 भादंवि के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त पंकज पुत्र मुन्नालाल निवासी अचलपुर थाना बागवाला जनपद एटा को एटा-अलीगंज रोड नहचलपुर मोड थाना बागवाला जनपद एटा से समय 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. पंकज पुत्र मुन्नालाल निवासी अचलपुर थाना बागवाला जनपद एटा बरामदगी-
  2. एक अवैध तमंचा, एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस। (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-

  1. उ0नि0 श्री बलराम सिंह
  2. का0 ओमवीर सिंह
  3. का0 महेन्द्र सिंह
  4. चालक का0 रामवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks