
एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्त किए गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आज दिनांक 03.12.2023 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी 1.अरून 2. रोहित को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपता-
- अरुण शाक्य पुत्र जमादार निवासी ग्राम फरसौली थाना अलीगंज जिला एटा
- रोहित पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम किनौडी खैराबाद थाना अलीगंज जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार
2.का0 1497 अनुज कुमार
3.का0 1091 प्रिन्स कुमार
- का0 1524 सागर मलिक
5.का0 1271 अरविन्द कुमार