
बरेली: शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु श्री राम मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली द्वारा श्री जे0पी0 गुप्ता ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) बरेली एवं श्री अजीत कुमार सिंह अपर नगर आयुक्त नगर निगम बरेली के साथ विचार विमर्श कर पुलिस लाइन बरेली मे स्थित सभागार में ई-रिक्शा चालकों व ई-रिक्शा विक्रेताओं एवं अन्य लोगो के साथ मीटिंग की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
