मुफस्सिल पुलिस ने किसन के हत्या मामले में पांच को किया गिरफ्तार
बिहार मुंगेर

मुंगेर में 30 मई को हुए एक किसान की हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब जबकि पुलिस को देखते ही चार अन्य आरोपी फरार हो गया। फ्रेश वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ राजेश कुमार में बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में बीते 30 मई को जमीन विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में हेमजापुर ओपी क्षेत्र के बड़ी लगमा गांव निवासी राम प्रवेश यादव का बेटा मनीष यादव स्वर्गीय ओम प्रकाश यादव का बेटा नीरज कुमार और राकेश यादव स्वर्गीय हीरालाल यादव का पुत्र राम प्रवेश यादव और अनिल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने दी। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया कि बीते 30 मई को हेमजापुर ओपी क्षेत्र के लगमा का निवासी संजय यादव का पुत्र देवराज सुमन को जमीन विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक देवराज मुफस्सिल थाना क्षेत्र गंगापार लगमा दियारा में ट्रैक्टर से जमीन काल्ट्री करने गया था। तभी विवादित खेत को लेकर दो पक्ष के बीच गोलीबारी घटना हुई। जिसमें एक गोली देवराज को लग गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद मृतक के पिता संजय यादव ने गांव के ही 9 लोगों के खिलाफ हत्या का प्राथमिक दर्ज कराया था। घटना के 8 महीने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बड़ी लगमा गांव से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
आईए जानते हैं कहां रह रहा था आरोपी, घर में छुपा कर रहा था आरोपी।
सदर एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि देवराज हत्याकांड से जुड़े सभी अभियुक्त अपने घर में है। इसी सूचना के आधार पर और एसपी जगूनाथ रेड्डी, जला रेड्डी के निर्देश मुफस्सिल थाना पुलिस और हेमजापुर ओपीध्यक्ष शस्त्र बल के साथ शुक्रवार की देर रात लगमा गांव में छापेमारी की। जहां पुलिस ने घर का घेराबंदी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि इस हत्या में शामिल चार अन्य अभियुक्त को पुलिस की भनक लगते ही भागने में सफल रहा, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।