पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया गया

आज दिनांक 02.12.2023 को मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर डॉ0 नुपूर कृष्णन द्वारा मौजूद पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के बारे में व्याख्यान दिया गया तथा सम्पूर्ण न्यूट्रिशियन, व्यायाम व अन्य गतिविधियों से कैसे हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं उसके बारे में जानकारी दी गयी ।

कार्यक्रम के समापन के बाद श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा ड़ॉ0 महोदया को स्मृति चिन्ह मोमेंटो भेंट किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी लाइन , आरटीसी प्रशिक्षणार्थी, समस्त थाने के चिन्हित पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks