महिलाओं को ढाल बनाकर स्तेमाल करने से बचाने लिए शुरु किया गया ऑपरेशन जागृति,

एटा-जिला पंचायत परिसर के जनेश्वर मिश्र सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,

एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ द्वारा ओपरेशन जाग्रति का शुभारम्भ आगरा जोन मे किया गया,

महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कमी लाने एवं विभिन्न अपराधों में महलाओं को ढाल बनाकर स्तेमाल करने से बचाने लिए शुरु किया गया ऑपरेशन जागृति,

महिलाओ के प्रति साइबर क्राइम के दुष्प्रभावों से बचाव के लिये एटा जनपद में आज ओपरेशन जागृति के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया,

आयोजित संगोष्ठी में अलीगढ मण्डल के डीआईजी शलभ माथुर मुख्य अतिथि थे,

विशिष्ठ अतिथि के रूप में एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और यूनिसेफ के प्रतिनिधि शैलेश प्रताप सिंह उपस्थित थे,

ऑपरेशन जागृति पर बोलते हुये मुख्य अतिथि डीआईजी अलीगढ मण्डल शलभ माथुर ने कहा,

ओपरेशन जाग्रति के तहत विभिन्न विन्दुओं पर महिलाओं और बच्चियों के प्रति होने वाले अपराधों को कम करने एवं उनको विभिन्न अपराधों में ढाल के रूप में स्तेमाल करने की प्रवृत्ति को रोकना है,

उन्होंने साइबर बुलिंग एवं पारिवारिक व जमीनी विवादों में महिलाएं के द्वारा छेड़खानी आदि की झूंठी रिपोर्ट दर्ज करवाने की प्रवृत्ति के खिलाफ उपस्थित जन समूह को जागरूक किया,

ऑपरेशन जागृति के मद्देनजर उपस्थित छात्राओं के प्रश्नों के भी उत्तर दिए,

उन्होंने कहां कि इस ओपरेशन को सफल बनाने के लिये पूरे समाज के हर तबके का सहयोग चाहिए,

इस अवसर पर बोलते हुये एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा,

आज के भौतिक वादी युग में बच्चियों को बाहर के बजाय घर के नजदीकी लोगो,रिस्तेदारो आदि से खतरा है,

ऐसे में बच्चियों को बहुत ही ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है,

उन्होंने कहा कि ओपरेशन जागृति के सफल क्रियान्वयन के बाद महिलाओं और बच्चियों के प्रति होने वाले अपराधो में काफी कमी आएगी,

इस अवसर पर ओपरेशन जागृति की सहयोगी संस्था यूनिसेफ के प्रतिनिधि शैलेश प्रताप सिंह ने विस्तार से महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में बताया,

उन्होंने कहा कि जागरूकता के बढ़ने पर और महिलाओं और बच्चियों को कानून की जानकारी होने पर इनके विरुद्ध होने वाले अपराशों में कमी आएगी,

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनजंय सिंह कुशवाह ने कहा,

कि बच्चियों और महिलाओं को सोशल मीडिया का प्रयोग करने पर बहुत अधिक सावधानिया रखनी चाहिए,

उन्होंने फेस बुक और इंस्टाग्राम के प्रयोग की टेक्निकल जानकारी देते हुये महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया,

इस अवसर पर बोलते हुये छेत्राधिकारी नगर एटा विक्रांत दुबे ने बताया,

कि ओपरेशन जाग्रति के तहत मुख्यतः 4 बिंदुओं को शामिल किया जाता है,

इनमे वास्तविक घटनाओं में प्रभावी कार्यवाही व पीड़िता की कॉउंसलिंग होनी चाहिए,

इलोपमेन्ट वाले मामलों में नाबालिग लड़के-लड़कियों की कॉउंसलिंग के साथ साथ पारिवारिक व जमीनी विवादों में महिलाओं और बच्चियों को ढाल की तरह इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना,

साइबर बुलिंग के तहत ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधों के प्रति जानकारी प्रदान करने का उद्देश्य है,

संगोष्ठी का संचालन एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार राकेश भदौरिया ने किया,

इस अवसर पर अलीगढ़ डीआईजी शलभ माथुर के साथ एसएसपी राजेश कुमार सिंह एडिशनल एसपी क्राइम विनोद कुमार पांडे एडिशनल एसपी धनंजय सिंह कुशवाहा सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी सीओ ट्रैफिक संजय सिंह सीओ सकीट कृष्ण मुरारी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद,

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद एटा की अध्यक्ष सुधा गुप्ता,वामा संस्था की संचालिका डॉ0 निरुपमा वर्मा,ब्रजबाला वशिष्ठ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल यादव प्रधान,व्यापारी नेता प्रमोद गुप्ता,धर्मवीर सिंह गहलौत,जीजीआईसी एटा की अध्यापिका डॉ0सीमा सोलंकी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीतू सिंह महिला परामर्श केंद्र की सदस्य बृजबाला वशिष्ठ ने भी संगोष्ठी को सम्बोधित किया,

इस अवसर पर स्कूलों की अनेको छात्राओं ने भी डीआईजी से प्रश्न पूंछे और डीआईजी ने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया और शंकाओं का समाधान किया,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks