लगातार दसवीं बार नंबर एक रैंक पर एटा पुलिस

लगातार दसवीं बार नंबर एक रैंक पर एटा पुलिस

एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध )एटा के नेतृत्व में जन सुनवाई पोर्टल पर प्रदेश में अव्वल रही जिला पुलिस, पिछले नौ माह की प्रथम रैंक को एटा पुलिस ने रखा बरकरार, लगातार दसवीं बार प्राप्त की प्रथम रैंक।

एटा – मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर जिला पुलिस ने प्रदेश भर में अव्वल स्थान पाया है। शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए पुलिस ने यह कारनामा कर दिखाया है। छोटे स्तर से लेकर बडे़ स्तर तक की सभी आमजन की समस्याओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री उ0प्र0 की ओर से जन शिकायत (आईजीआरएस) पोर्टल बनाया गया है। जिसमें पीजी पोर्टल, सीएम पोर्टल, डीएम पोर्टल, एसएसपी पोर्टल, सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है, जिससे शिकायतों का गुणवत्तापरक, पारदर्शितापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। इसी पोर्टल पर जिला पुलिस ने भी काम करते हुए शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया है। जिसे लेकर प्रदेश भर में जिले को प्रथम स्थान मिला है। *बता दें कि माह जून वर्ष 2019 से जुलाई वर्ष 2020 तक जिला पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान रहा है। अपनी पिछली रैंकिग को बरकरार रखते हुये जिला पुलिस ने इस वर्ष माह जुलाई में भी प्रथम स्थान पाया है।* लगातार दसवीं बार प्रथम स्थान मिलने के बाद आईजीआरएस कर्मचारियों के साथ पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ रही है। पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों में पीजी संदर्भ से 32, मुख्यमंत्री संदर्भ से 26, ऑनलाइन 181, जिलाधिकारी पोर्टल से 26 , तहसील दिवस से 07, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पोर्टल से 452 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस प्रकार जुलाई माह में *शिकायतों की कुल संख्या 724* रही, जिनमें दहेज उत्पीड़न, मारपीट, घरेलू हिंसा, जमीन संबंधी आदि शिकायतें अधिक रही थी, जिनका पुलिस ने समय रहते निस्तारण किया। गौरतलब है कि पुलिस कार्यालय की शाखा आईजीआरएस (जनसुनवाई) में तैनात कर्मियों के अथक परिश्रम से ही जनपद विगत वर्षों से लगातार प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल करने में सक्षम रहा है। आईजीआरएस शाखा में तैनात पुलिसकर्मी आरक्षी प्रिंस कुमार तथा महिला आरक्षी पल्लवी को पुरस्कृत करने एवं उनका मनोबल बढ़ाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा उन्हें कुछ दिन पूर्व ही सैनिक सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks