अखिलेश यादव के कार्यक्रम मे जुटे सपाई।

वाराणसी 1 दिसंबर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चार दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सपाई सक्रिय हो गए है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा आज आयर बाजार मे ईक्वल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह के कार्यालय स्थल को देखा फिर सपा नेताओ ने आयर पहुंचकर बिरहा दंगल कार्यक्रम स्थल के ठीक बगल मे होने वाली जनसभा का स्थलीय निरिक्षण किया। मार्ग मे जगह-जगह गड्डे होने पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से वार्ता जल्द दुरूस्त कराने की मांग की पूर्व महानगर अध्यक्ष ने बताया कि आयर मे शशि प्रताप सिंह के कार्यालय के उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आयर मे बिरहा दंगल का समापन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। स्थलीय निरिक्षण करने वालो मे प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव वरिष्ठ सपा नेता ज्ञानेंद्र यादव मिटू जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव दिनेश कुमार यादव, सत्यनारायण यादव आदि लोग उपस्थित थे।
संदीप शर्मा पूर्व महानगर मिडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी
वाराणसी